पुलिस ने अब तय किया है कि ऐसी गाडिय़ों से अब जुर्माना वसूला जाएगा
कोलकाता। कोलकाता के सबसे लंबे ब्रिज मां फ्लाईओवर पर अब ट्रैफिक जाम करना भारी पड़ सकता है। अगर कोई गाड़ी मां फ्लाईओवर पर खराब भी हो जाती है तो उसके लिए अब गाड़ी मालिक को भारी भरकम जुर्माना भी भरना पड़ेगा। कोलकाता पुलिस ने यह नया नियम बनाया है।पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस मोटर वाहन नियम 190/1 के अनुसार इन मामलों में अब ?5000 या उससे अधिक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है। दरअसल कई बार देखा जाता है की मां फ्लाईओवर पर कोई गाड़ी खराब हो गई है या किसी वजह से ट्रैफिक जाम हो गया है तो सैकड़ो हजारों लोगों को वहां तकलीफ हो जाती है।
पुलिस की तरफ से बताया गया है कि जुर्माने का नियम आप सिर्फ मां फ्लाईओवर पर ही नहीं बल्कि एजीसी बोस रोड पर भी लागू किया जाएगा। आये दिन शहर वासियों को मां फ्लाईओवर में जाम से जूझना पड़ता है।कई मामले में देखा गया की कार खराब हो जाती है और ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। बताया गया कि आचार्य प्रफुल्ल चंद्र सेन रोड, पार्क सर्कस 7 पॉइंट और मेट्रोपॉलिटन बायपास में लंबे जाम लग जाते हैं जिसके चलते स्कूल बस से लेकर एंबुलेंस तक के रास्ते फंस जाते हैं।
पुलिस ने अब तय किया है कि ऐसी गाडिय़ों से अब जुर्माना वसूला जाएगा। कई बार यह भी देखा जाता है की छोटी-मोटी टक्कर होने पर आपस में गाड़ी वाले झगडऩे लगते हैं जिसके वजह से लंबा जाम लग जाता है। पुलिस ने जुर्माने का रास्ता अपनाया है अब देखने वाली बात होगी क्या इससे मा फ्लाईओवर में जाम की स्थिति सुधरेगी।